Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी एवं अल्पसंख्यक वर्ग संयुक्त संघर्ष मोर्चा बिलासपुर इकाई के महामंत्री आचार्य नंद लाल ने प्रैस को जारी बयान में कहा कि आगामी 14 अप्रैल को संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले भारतीय संविधान निर्माता तथा भारत रतन बाबा साहेब डा. भीम राव अंबेडकर जयंती को संविधान जागरूकता दिवस के रूप मे मनाएगा। इस मौके पर जिला भर से अंबेडकरवादी संगठनों को सादर आमंत्रित किया गया है।

कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए मोर्चा के पांचो खंडो में निमंत्रण कार्यक्रम जोरों पर है। मोर्चा की आगामी बैठक में समितियों और उपसमितियों का गठन कर जिम्मेवारी सौंपी जाएंगी।

उन्होंने बताया कि चारों विस क्षेत्रों में निर्मित अंबेडकर भवनों को भव्य तरीके से सजाया जाएगा तथा 14 अप्रैल को सुबह सभी लोग रैली की शक्ल में रवाना होंगे।

उन्होंने बताया कि श्री नयना देवी जी, स्वारघाट, बस्सी, टोबा और मजारी के लोग मंडी भराड़ी में एकत्रित होंगे जबकि घुमारवीं, कोट, शाहतलाई, बरठीं, बैहना जट्टा के लोग भगेड़ में एकत्रित होंगे।

इसके अलावा अन्रू स्थानों से आने वाले लोग नगर में रैली में शामिल होगे। यह रैली पूरे जिला की परिक्रमा करेगी।

नंद लाल आचार्य ने बताया कि इस कार्यक्रम में बाबा साहेब की विचारधारा से जुड़ी संस्थाओं में शामिल पे-बैक टू सोसायटी, रविदास सभा, नामदेव सभा, महर्षि बाल्मीकि सभा, महाश्य महासभा, अंबेडकर अनुसूचित जाति कल्याण समिति लखनपुर, दुर्गा सेवा समिति बैहना जट्टां, महिला मंडल बैहना जट्टां, महिला मंडल धड़वाली, महिला मंडल डोल तथा अन्य समाजसेवी संगठनों के प्रतिनिधि एवं सदस्य भाग लेंगे।

आचार्य नंद लाल ने बताया कि मौजूदा परिस्थितियों में वंचित शोषित एवं पीड़ितों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा एवं जागरूकता को लेकर भी मोर्चा प्रयासरत है। जिसमें सरकारी एवं गैरी सरकारी क्षेत्रों में रोजगार पर ठगा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता, आर्थिक, समाजिक, राजनीतिक, न्याय, बंधुता, स्वतंत्रता की लड़ाई के लिए विशेष प्रयास एवं जागरूकता के लिए संयुक्त संघर्ष मोर्चा कटिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान परस्पर विरोधी ताकतों से यदि समय रहते मुकाबला न किया तो असमानता से पीड़ित लोगों की दुर्दशा निश्चित है।

उन्होंने कहा कि इस दिन समाज की बेहतरी के लिए काम करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा।
समाजिक समरता के प्रतीक बाबा साहेब की विचारधारा को जन-जन तक पहंुचाने के लिए संयुक्त संघर्ष मोर्चा दिन रात काम कर रहा हैं।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!