कुल्लू टूडे
कुल्लू
कुल्लू पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला मुख्यालय स्थित आखाड़ा बाजार पुलिस चौकी की टीम ने एक व्यक्ति को 6.88 ग्राम चरस तथा 6.52 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया है।
एसपी कुल्लू कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस थाना कुल्लू के क्षेत्राधिकार के अन्तर्गत आने वाली पुलिस चौकी अखाड़ा बाज़ार कुल्लू की टीम ने बीते दिन आखाड़ा बाजार कुल्लू सब्जी मंडी रोड़ पर गश्त के दौरान एक व्यक्ति के कब्ज़ा से 6.88 ग्राम चरस तथा 6.52 ग्राम चिट्टा बरामद की गई है।
आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना कुल्लू में धारा 20,21,25 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर नियमानुसार कार्यवाही करने के उपरांत बरामदा नशा की खरीद फरोख़्त का पता लगाया जा रहा है। मामले में आगामी जांच जारी है।
आरोपी की पहचान भवन सूद पुत्र महिंद्र पाल उम्र 40 साल निवासी मकान न० 139, वार्ड न० 2 अखाड़ा बाजार, कुल्लू के तौर पर हुई है।
