Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने सोमवार को अटल टनल के पास सुविधाओं को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता की।

गत दिनों उपायुक्त ने पीओ हिम ऊर्जा को अटल टनल के साउथ पोर्टल क्षेत्र का दौरा करके यहाँ लगाये जाने वाले सीसीटीवी कैमरे के संचालन के लिए बिजली की आवश्यकता का आकलन करने के निर्देश दिए थे तथा सौर ऊर्जा के माध्यम से इसकी आपूर्ति करने के लिए स्पेसिफिकेशन की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे ताकि शीघ्र यहाँ कैमरे को स्थापित किया जा सके।

बैठक में परियोजना अधिकारी हिम ऊर्जा ने जानकारी दी कि सोलर पैनल की स्पेसिफिकेशन तय करके इसके मुताबिक टेंडर की प्रक्रिया को अम्ल में लाया गया है।

उपायुक्त ने वन विभाग को भारत सरकार को यहां सुविधाएं सृजित करने के लिए आवश्यक ढांचे के निर्माण कार्य के लिए अतिरिक्त बजट का प्रस्ताव भेजने के भी निर्देश दिए।

बैठक में जानकारी दी गई की अटल टनल के साउथ पोर्टल के क्षेत्र में स्वच्छता के साथ-साथ टॉयलेट निर्माण का कार्य प्रगति पर है तथा साथ ही सोलंगनाला में टॉयलेट की व्यवस्था पूर्ण रूप से कर दी गई है।

धुंधी में भी वेंडिंग जोन के लिए जगह चिन्हित कर ली गई है जहां पर वेंडिंग जोन बनाने के लिए शीघ्र आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी तथा आने वाले गर्मियों के पर्यटक, पर्यटन सीजन के लिए यह व्यवस्था पूर्ण कर दी जाएगी ताकि यहां पर विभिन्न प्रकार के कार्य व्यापार करने वाले वेंडर्स को स्थान उपलब्ध करवाया जा सके।

बैठक में एसडीएम मनाली रमन शर्मा, डीएफओ एंजेल चौहान सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!