Spread the love

कुल्लू टूडे

काजा

आईएएस अधिकारी अभिषेक वर्मा ने बुधवार को अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी के पद पर काजा में कार्यभार संभाल लिया।

इस मौके पर एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा ने विशेष स्वागत किया। इसके बा सभी विभागाध्यक्षों और कार्यालय के कर्मियों ने आशी पहनाकर पारम्परिक तरीके से स्वागत किया।

इस अवसर पर सभी विभागाध्यक्षों और कर्मियों से परिचय किया और स्पीति के प्रशासनिक कार्य की रूपरेखा का आवलोकन भी किया।

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अभिषेक वर्मा ने कहा कि इससे पहले एसडीएम कांगड़ा के पद पर डेढ़ वर्ष तक सेवाएं दी है।

स्पिति में विकासात्मक कार्यों का गति देने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। हर विभाग के साथ 14 और 15 मार्च को बैठक की जाएगी। जिसमें विभागों के भीतर चलने वाले विकासात्मक कार्यों के बारे में समीक्षा की जाएगी। इसके बाद की स्पिति में भविष्य में क्या नए प्रयास किए जा सकते है।

इसके बारे में रूपरेखा बनाई जाएगी। स्पिति में साहसिक खेलों, पर्यटन की अपार संभावनाएं है। उन्होंने सभी कर्मियों को निर्देश दिए कि लोगों के कार्यों को तुरंत पूरा करने के लिए कार्य करें।

Leave a Reply

error: Content is protected !!