Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी के शिल्हा में मंगलवार देर रात तीन मंजिला एक मकान आग की भेंट चढ़ गया है।

आग लगने का कारण बिजली शार्टर्किट बताया जा रहा है। आग की लपटें जैसे ही मकान की छत्त से उठी तो गांव में अफरा-तफरी का मौहल बना और लोग आग पर काबू पाने में जुटे।

मिली जानकारी के अनुसार काष्ठकुणी शैली के मकान ने आग इतनी भंयकर भड़की कि आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। बताया जा रहा है कि आग की घटना में जहां चार मंजिला मकान राख हो गया।

वहीं इस आगजनी की घटना में चार मवेशी भी जल गए हैं। जिनमें दो बछड़े और दो भेड़ें जिंदा जली हैं। यह मकान देवराज का बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि आगजनी में प्रभावित परिवार को लाखों का नुकसान हुआ है। वहीं, राजस्व विभाग से हल्का पटवारी और पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंचकर नुकसान का आंकलन कर रही है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!