Spread the love

कुल्लू टूडे

काजा

आइस हॉकी रिंक काजा में पहली बार पुरूष वर्ग की राष्ट्रीय आइस हॉकी चैम्पियनशिप 2022 का आयोजन होने जा रहा है। आईस हॉकी एसोसियेशन आफ इंडिया की तरफ से आईस हॉकी एसोसियेशन आफ लाहुल स्पिति को राष्ट्रीय आइस हॉकी चैम्पियनशिप 2022 की मेजवानी का पत्र प्राप्त हुआ है। राष्ट्रीय आइस हॉकी चैम्पियनशिप 2022 13 मार्च 2022 से 20 मार्च तक आईस हॉकी रिंक में होगी।

आईस हॉकी एसोसियेशन आफ लाहुल स्पिति का प्रतिनिधिमंडल अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अभिषेक वर्मा से मिला और राष्ट्रीय आइस हॉकी चैम्पियनशिप 2022 के बारे में विस्तृत से जानकारी दी।

एसोसियेशन ने बताया कि इससे पहले यहां पर महिला वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता का सफल आयोजन हो चुका है। ऐसे में इस बार पुरूष वर्ग की प्रतियोगिता आयोजन मिलना स्पिति के लिए बड़ी बात है।

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अभिषेक वर्मा ने कहा कि पुरूष वर्ग की राष्ट्रीय आइस हॉकी चैम्पियनशिप 2022 की मेजबानी का अवसर मिला है। इसके आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए गर्व की बात है कि वर्ष दूसरी राष्ट्रीय प्रतियोगिता यहां होने जा रही है।

आईस हॉकी से अब स्पिति की पहचान खेल जगत में व्यापक स्तर पर होने लगी है। वहीं स्पिति के बच्चों में आईस हॉकी के प्रति उत्साह भी बढ़ेगा। साथ ही साथ पर्यटन उद्योग को भी नए पंख लगेंगे।

आईटीबीपी, लदाख स्काउट, हिमाचल प्रदेश, यूटी लदाख, दिल्ली और महाराष्ट्र की टीमें हिस्सा लेंगी। 12 मार्च तक सभी टीमें काजा पहुंच जाएगी। आईस हॉकी एसोसियेशन आफ इंडिया के महासचिव हरजिंद्र जींदी इस प्रतियोगिता में भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!