Spread the love

कुल्लू टूडे

हमीरपुर

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर जिला के नादौन क्षेत्र में एक बड़ा ही रोचक मामला सामने आया गया।

जहां कुछ पुलिस कर्मी एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान में कपड़े खरीदने गए थे, लेकिन उसी दुकानदार को चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन एसआई देवानंद, हेड कांस्टेबल कुशल देव व बलजिंद्र सिंह कपड़े लेने के लिए नादौन कोर्ट परिसर के नजदीक स्थित रेडीमेड कपड़ों की दुकान पर गए।

जब यह तीनों कपड़े देख रहे थे तो इसी दौरान दुकानदार एक रैक में कपड़ों के नीचे रखे पर्स को छिपाने का प्रयास करने लगा। तीनों पुलिस कर्मचारियों ने जब दुकानदार से पर्स बारे पूछा तो वह घबरा गया।

पुलिस कर्मियों ने जब शक के आधार पर पर्स की चेकिंग की तो पर्स से 55.15 ग्राम चरस बरामद हुई। जिस पर दुकानदार को हिरासत में लिया गया।

पुलिस ने उसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की ढाई के तहत मामला दर्ज करके उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

आरोपी की पहचान निखिल जमवाल उम्र 40 साल निवासी गगडुही ज्वालामुखी के तौर पर हुई है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!