कुल्लू टूडे
भुंतर
जिला कुल्लू के उपमंडल भुंतर के खोखन नाले के ऊपर व आसपास की वन भूमि पर सैंकड़ों अवैध कब्जे होने का खुलासा हुआ है। जिनको हटाने के लिए प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
गौरतलब है कि मंगलवार को एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला के नेतृत्व में राजस्व व वन विभाग द्वारा द्वारा खोखन नाले के आसपास की भूमि की डिमार्केशन की गई। जिसमें बड़े स्तर पर वन भूमि पर अवैध कब्जे सामने आए।
एसडीएम विकास शुक्ला ने कहा कि अवैध कब्जों को तत्काल प्रभाव से हटाया जाएगा।
वहीं डीएफओ प्रवीन ठाकुर ने कहा कि वन भूमि से कब्जे हटाने को सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
इस मौके पर भुंतर के तहसीलदार नितेश ठाकुर व डीएफओ पार्वती वन मण्डल प्रवीन ठाकुर के अलावा पीडब्ल्यूडी के अधिकारी व नगर पंचायत के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
