Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबन्धन कुल्लू तोरुल एस रवीश की निगरानी में सभी विभाग जनसुविधाओं की बहाली के लिए दिनरात कार्य कर रहे हैं। उपायुक्त तोरूल रवीश स्वयं प्रतिदिन बहाली कार्यों का जायजा ले रही हैं।

उपायुक्त ने जानकारी देते हुए कहा कि जिला में अभी भी 626 डीटीआर बन्द पड़े हैं जोकि अधिकतर मनाली उपमंडल में हैं।

मनाली शहर सहित प्रिणी तक बिजली बहाल कर दी गई है तथा अन्य क्षेत्रों में बहाली का कार्य जोर से चला है यहां कल शाम तक बिजली बहाली करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

कुल्लू उपमंडल के बरशेनी, सेऊबाग, बबेली और जिंदौड़ में बिजली बहाली में कठिनाई आ रही है यहां भी कल शाम तक बहाली का कार्य पूर्ण किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि कुल्लू मनाली एनएच यातायात के लिए खुला है। जिले में अभी 84 रज्जू मार्ग को छोड़ कर बाकी सड़कें बहाल कर दी गईं हैं। सभी बन्द सड़कों से मलबा हटाने का कार्य जारी है।

उन्होंने बताया कि पेयजल आपूर्ति को बहाल करने का कार्य भी तीव्र गति से चल रहा है।

अखाड़ा के क्षेत्र में जल्द ही शाम तक पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। गांधीनगर में सभी हैंडपंप को पेयजल आपूर्ति के लिए दुरुस्त किया गया है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!