Spread the love

कुल्लू टूडे

सोलन

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के उपमंडल परवाणू में शिवालिक होटल के पास बारिश व ओलावृष्टि के कारण बिजली पोल में लगी अर्थ की तार टुटकर बस के टायर में फस गई जिस कारण बस एक दम से रूक गई गई।

उसी समय उक्त बस में सफर कर रही सवारियों में से यह व्यक्ति एक दम से खिड़की खोलकर बाहर निकल गया जो तार में टच होने के कारण वह करंट लगने से बस से करीब 10 मीटर आगे सड़क में गिर गया, जिसकी मौका पर ही मृत्यु हो गई।

एसपी सोलन गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आज आपदा प्रबन्धन विभाग सोलन द्वारा थाना परवाणू में सूचित किया कि शिवालिक होटल परवाणू के पास एक बस में आग लग गई है तथा एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई।

इस सूचना पर पुलिस थाना परवाणू की पुलिस टीम तुरन्त मौका पर पहुंची जहाँ पर एक एचआरटीसी की बस नम्बर एचपी-63सी-4854 जो हरिद्वार से शिमला जा रही थी खड़ी पाई गई।

बस के आगे सड़क पर बिजली की तार टुटी हुई पाई गई तथा बस के आगे ही एक व्यक्ति सड़क पर पीठ के बल अचेत अवस्था में गिरा पाया गया।

मौका की तस्दीक करने पर बस में कोई भी आग न लगनी पाई गई। सड़क पर गिरे व्यक्ति के शारीर का कुछ हिस्सा आग से झुलसा पाया गया।

पुलिस टीम द्वारा तुरन्त उपचार हेतु ईएसआई अस्पताल परवाणू ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मौका पर मौजूद बस के चालक परिचालक व अन्य लोगों के ब्यान लेखबद्ध किये गए। मौका की जाँच करने पर पाया गया कि उक्त बस हरिद्वार से शिमला जा रही थी।

बीती रात समय करीब 1.00 बजे जब यह बस शिवालिक होटल परवाणु के पास पहुंची तो ज्यादा बारिश व ओलावृष्टि के कारण बिजली पोल में लगी अर्थ की तार टुटकर बस के टायर में फस गई जिस कारण बस एक दम से रूक गई गई।

उसी समय उक्त बस में सफर कर रही सवारियों में से यह व्यक्ति एक दम से खिड़की खोलकर बाहर निकल गया जो तार में टच होने के कारण वह करंट लगने से बस से करीब 10 मीटर आगे सड़क में गिर गया, जिसकी मौका पर ही मृत्यु हो गई।

अभी तक की जाँच से यह पाया जा रहा है कि मृतक की मृत्यु बिजली का करंट लगने के कारण हुई है तथा अभी फिर भी मामले में जाँच जारी है।

मृतक का आज पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। मामले में धारा 194 बीएनएसएस 2023 के तहत कार्यवाही की जा रही है।

मृतक की पहचान परशुराम साह पुत्र जिउत शाह निवासी वार्ड न0 13 कुडिया रामपुरवा, जोगापटटी जिला पश्चमी चम्पारण बिहार उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!