कुल्लू टूडे
बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर
भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा निर्देशित वित्तीय साक्षरता सप्ताह के तहत परवाणु अर्बन सहकारी बैंक द्वाराशुक्रवार को बिलासपुर की महिला आईटीआई में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर वित्तीय साक्षरता के बारे में जानकारी देते हुए बिलासपुर शाखा प्रबंधक सुनील कुमार ने छात्राओं को खाता के संचालन के साथ साथ राशि के डिजिटल लेनदेन में सतर्कता बरतने एवं किसी भी तरह की धोखाधड़ी की स्थिति से निपटने के उपाय बताये गए। उन्होंने कार्यक्रम के उद्देश्यों की जानकारी विस्तार पूर्वक दी।
उन्होंने छात्राओं से अपनी प्राथमिकताएं निर्धारित करने, समझदार बनने, वित्तीय अनुशासन का पालन करने का आग्रह किया।
इसके अलावा बजट बनाकर खर्च करने एवं नियमित बचत की आदत डालने जैसे सुझाव भी दिए गये।
जबकि जरुरत के अनुसार बैंकों से ऋण लेने और उसे ससमय बैंक को वापस करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में किसी प्रकार की धोखाधड़ी होने पर साइबर क्राइम टोलफ्री नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करने की सलाह दी गई।
अंत में आईटीआई के प्रधानाचार्य ओंकार सिंह ने बैंक प्रबंधन का आभार प्रकट किया और कहा कि इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए ताकि वित्तीय साक्षरता के बारे में जानकारी मिल सके और इसके अलावा वित्त प्रबंधन कैसे किया जाना है यह भी समझा जा सके। इस अवसर पर बैंक के कर्मचारी संजय कुमार भी उपस्थित रहे।
