Spread the love

कुल्लू टूडे

सोलन

उप आयुक्त, राज्य कर एवं आबकारी, ज़िला सोलन शिल्पा कपिल ने जानकारी देते हुए कहा कि सोलन ज़िला के परवाणू टोल इकाई की वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए नीलामी प्रक्रिया आज यहां सम्पन्न हुई।

उन्होंने बताया कि नीलामी प्रक्रिया की अध्यक्षता उपायुक्त सोलन एवं पीठासीन अधिकारी मनमोहन शर्मा ने की।

उन्होंने कहा कि परवाणू टोल इकाई में परवाणू मेन, परवाणू सेक्टर-4 तथा टिपरा बाईपास सम्मिलित हैं।

उन्होंने कहा कि परवाणू टोल इकाई के लिए आरक्षित मूल्य 20 करोड़ 59 लाख 72 हजार 150 रुपए निर्धारित किया गया था।

इस इकाई के लिए सबसे अधिक बोली मैसर्ज़ रोबिनजीत सिंह संधू, वार्ड नम्बर 1, दशमेश हाउस, आनन्दपुर साहिब, पंजाब द्वारा लगाई गई।

परवाणू टोल इकाई के लिए सार्वधिक बोली 21 करोड़ 13 लाख 13 हजार 113 रुपए रही।

शिल्पा कपिल ने कहा कि नीलामी प्रक्रिया में अतिरिक्त आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी, दक्षिण क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश विवेक कुमार, भूप राम शर्मा, उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी, दक्षिण क्षेत्र, परवाणू पर्यवेक्षक तथा शिल्पा कपिल, उप आयुक्त, राज्य कर एवं आबकारी, ज़िला सोलन उपस्थित रहे।
इस नीलामी प्रक्रिया में कुल चार बोलीदाताओं ने भाग लिया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!