Spread the love

कुल्लू टूडे

शिमला

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सोमवार को विधानसभा के समीप कैनेडी चौक पर स्मार्ट बस स्टॉप का लोकार्पण किया। शिमला स्मार्ट सिटी परियोजना के अन्तर्गत बने इस बस स्टॉप पर 40 लाख रुपये व्यय किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह स्मार्ट बस स्टॉप वर्षा शालिका, पुलिस पोस्ट, मोबाइल चार्जिंग, आरओ पेयजल और 30 लोगों के लिए बैठने की सुविधा सहित लगभग 100 व्यक्तियों केे खड़े होने की क्षमता से सुसज्जित है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि इस बस स्टॉप का निर्माण कार्य जुलाई 2021 में शुरू किया गया था और सात महीनों के रिकॉर्ड समय में पूर्ण किया गया।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!