Spread the love

कुल्लू टूडे

चंबा

मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश जयराम ठाकुर द्वारा वित्त वर्ष 2022-23 के बजट से संबंधित प्रदेशवासियों के साथ जन संवाद के लिए राजधानी शिमला से आयोजित कार्यक्रम की लाइव कवरेज को ज़िला में विभिन्न स्थानों पर प्रसारित किया गया।

विधानसभा क्षेत्र भटियात के तहत कार्यक्रम चुवाड़ी चौगान मे प्रसारित किया गया। इस दौरान विधानसभा में मुख्य सचेतक विक्रम सिंह जरियाल विशेष तौर पर उपस्थित रहे।

जिला मुख्यालय चंबा में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में उपायुक्त डीसी राणा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा, पर्यटन विकास अधिकारी विजय कुमार सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

इसी तरह बचत भवन में आयोजित कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष जसवीर नागपाल सहित गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम की लाइव कवरेज को देखा।

विधानसभा क्षेत्र भरमौर के तहत चौरासी मंदिर परिसर में स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों और पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विधानसभा क्षेत्र चुराह के तहत पंचायत समिति सम्मेलन कक्ष में कार्यक्रम की लाइव कवरेज प्रसारित की गई।

विधानसभा क्षेत्र डलहौजी के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय सलूणी में अध्यक्ष कृषि उपज मंडी समिति डी एस ठाकुर सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की लाइव कवरेज को सोशल मीडिया प्लेटफार्म व विभिन्न पंचायतों में भी प्रसारित किया गया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!