Spread the love

कुल्लू टूडे

मंडी

मंडी जिला प्रशासन ने शिवरात्रि मेले में एक और मानवीय पहल करते हुए शुक्रवार को कला केंद्र पड्डल में 200 बच्चों का सामूहिक जन्मोत्सव मनाया। इन 200 बच्चों में अनाथ और दिव्यांग बच्चे शामिल रहे।

कार्यक्रम में इन बच्चों से डांस, म्यूजिकल चेयर, पिरामिड मेकिंग जैसे मनोरंजक खेल करवाए गए। बच्चों से सामूहिक रूप से केक कटवाए गए और उन्हें उपहार दिए गए, जिससे बच्चे काफी खुश नज़र आए। सभी प्रशासनिक अधिकारियों ने बच्चों की ख़ुशी में शामिल होते हुए कुछ बच्चों को अपने हाथें केक खिलाया और साथ ही इनके साथ स्टेज पर डांस भी किया। इस कार्यक्रम को देखने के लिए काफी संख्या लोग कला केंद्र पहुंचे। सभी ने प्रशासन के इस प्रयास की काफी सराहना की।

उपायुक्त जतिन लालन ने बताया कि प्रशासन का एक प्रयास है कि मेले में सबकी भागीदारी हो।
समाज से हर वर्ग को हिमाचल के सबसे बड़े उत्सवों में से एक अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में शामिल किया जाए। इस कार्यक्रम के जरिये साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को बल देना और विशेष रूप से सक्षम बच्चों के प्रति समाज में संवेदना जगाना भी एक मकसद था।

कार्यक्रम में एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री, डीसी मंडी की धर्मपत्नी आईआरएस अधिकारी मनु पंवर, अतिरिक्त उपायुक्त जतिन लाल, प्रोबेशनर आईएएस दिव्यांशु, महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी अंजू बाला और जिला बाल विकास अधिकारी दीपिका राणा मौजूद रहीं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!