Spread the love

कुल्लू टूडे

शिमला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वीरवार को प्रदेश विधानसभा में प्रश्नकाल के बाद प्रदेश का आर्थिक सर्वेक्षण 2021-22 प्रस्तुत किया।

वर्ष 2020-21 में प्रचलित कीमतों पर प्रति व्यक्ति आय 2,01,854 रुपए होने का अनुमान है जोकि राष्ट्रीय अनुमानित प्रति व्यक्त आय से 51,528 रुपए अधिक है।

वर्ष 2021-22 के दौरान प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि 10.1% रहने का अनुमान है।

वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल के दौरान हिमाचल में बेरोजगारी घटी है।

वर्ष 2018-19 में बेरोजगारी दर 5.2 फीसद थी, जो घटकर 2019-20 में 3.7 फीसद रह गई है।

इसके अतिरिक्त राज्य सरकार के प्रयासों से अन्य क्षेत्रों में भी उचित परिणाम सामने आए हैं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!