Spread the love

कुल्लू टूडे

हमीरपुर

उपायुक्त हमीरपुर देबश्वेता बनिक ने कहा कि यूक्रेन में फंसे जिला के एमबीबीएस के विद्यार्थियों और उनके परिजनों की मदद के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रशासन लगातार इन विद्यार्थियों के परिजनों के संपर्क में है। अधिकारी इन विद्यार्थियों के परिजनों से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं।

तहसीलदार हमीरपुर डॉ. अशोक पठानिया क्षेत्र के विभिन्न विद्यार्थियों के घर जाकर उनके परिजनों की हौसलाअफजाई कर रहे हैं तथा उन्हें सरकार की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दे रहे हैं।

डॉ. अशोक पठानिया ने बताया कि यूक्रेन में एमबीबीएस कर रहे हमीरपुर क्षेत्र के 12 विद्यार्थियों की मदद के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार ने हरसंभव कदम उठाए हैं। इनमें से कुछ विद्यार्थी सकुशल घर भी पहुंच गए हैं।

तहसीलदार ने बताया कि अन्य विद्यार्थियों को भी अतिशीघ्र घर तक सकुशल पहुंचा दिया जाएगा।

डॉ. अशोक पठानिया ने कहा कि इन विद्यार्थियों के परिजनों की हौसलाअफजाई के लिए वह स्वयं इनसे संपर्क कर रहे हैं।

इसी प्रकार तहसीलदार टौणी देवी, नायब तहसीलदार हमीरपुर और नायब तहसीलदार लंबलू ने भी कुछ विद्यार्थियों के घर जाकर उनके परिजनों से बात की है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!