Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

जिला के दूरवर्ती ऐतिहासिक गांव मलाणा लगभग दो माह पूर्व भयंकर अग्निकाण्ड की भेंट चढ़ गया था जिसमें लगभग 76 घर जलकर राख हो गए थे।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रभावित परिवारों की सहायता के लिये तुरंत प्रभावी कदम उठाए। जिला प्रशासन ने तुंरत गांव पहुंचकर प्रभावित परिवारों को सहायता प्रदान की। नुकसान इतना बड़ा था जिसकी भरपाई होने में शायद वर्षों लग जाए।

शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर की धर्मपत्नी रजनी ठाकुर ने आज मलाणा अग्नि प्रभावितों को 10 लाख 50 हजार रुपये की सहायता राशि वितरित की। यह राशि हंस फाउंडेशन दिल्ली के प्रेरणा स्त्रोत भोले जी महाराज की ओर से प्रदान की गई।

उन्होंने कहा कि हंस फाउंडेशन के प्रणेता भोले जी महाराज एवं करूणामयी माता मंगला जी संकट की घड़ी में सदैव प्रदेश की जनता की सेवा जिस भाव एंव भावना के साथ कर रहे हैं, वह प्रशंसनीय व अनुकरणीय है।

रजनी ठाकुर ने कहा कि कुल्लू व मनाली विधानसभा क्षेत्रों में जहां कहीं पर किसी प्रकार की आपदा आती है, वह प्रभावित परिवारों को मदद करने के लिये हमेशा तत्पर रहती हैं। उन्होंने गत दिनों मनाली विधानसभा क्षेत्र के नग्गर और बशकोला में आगजनी की घटना के प्रभावित परिवारों को सहायता राशि प्रदान की थी।

उन्होंने कहा कि कोरोना के संकट के दौरान भी उन्होंने जिलाभर में प्रवासी मजदूरों को राशन वितरित किया। जहां कहीं पर भी कोई जरूरतमंद व्यक्ति नजर आया, उसे तुरंत से राहत प्रदान की।

उन्होंने कोरोना काल में हजारों मीटर कपड़ा मनाली विधानसभा क्षेत्र में महिला मण्डलों को मास्क बनाने के लिये वितरित किया। मास्क बनवाकर गांव के लोगों को निःशुल्क वितरित किये।

रजनी ठाकुर ने कहा कि आपदा के दौरान मानवता की सेवा करने के लिये संभ्रात वर्ग को आगे आना चाहिए। ऐसे समय में की गई थोड़ी सी मदद भी उन व्यक्तियों के लिये बहुत बड़ी राहत का काम करती है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!