Spread the love

कुल्लू टुडे

सुंदरनगर मंडी

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के सुंदरनगर उपमंडल के तहत एक 20 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित उत्तर प्रदेश के कायमगंज क्षेत्र की रहने वाली युवती ने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश के रहने वाले आरोपी द्वारा एक महीना पहले उसे अपनी हवस का शिकार बनाया था।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी में उत्तर
प्रदेश के कायमगंज क्षेत्र की रहने वाली 20 वर्षीय युवती ने उसके साथ
आरोपी राम निवास द्वारा दुष्कर्म करने को लेकर एक शिकायत दर्ज करवाई है।

शिकायतकत के अनुसार करीब एक महीना पहले जब वह मेहनत मजदूरी करके शाम के समय बीबीएमबी टेल कंट्रोल गेट के समीप शुकदेव वाटिका के पास वापिस अपने क्वार्टर जा रही थी। तो इसी दौरान आरोपी रामनिवास पुत्र विजय सिंह उत्तर प्रदेश ने उसे गाड़ी में बिठाया और गाड़ी में तीन अन्य लड़के भी बैठे हुए थे।

इसके बाद पीड़िता को बीबीएमबी कॉलोनी क्वार्टर में ले गया। जहां से अन्य लड़के वापिस आ गये और आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती का मेडिकल पुलिस द्वारा श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक में करवाया गया है।

मामले में पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी पुलिस थाना सुंदरनगर ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत एफआईआर दर्ज कर
आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में अभी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!