कुल्लू टूडे
केलांग
हिमाचल में सत्ता परिवर्तन करवाने के साथ साथ अब मिशन 2022 को फतेह करना और लाहौल स्पीति से कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रवि ठाकुर को जीत दिलवाना ही एक मात्र लक्ष्य होगा। यह बात लाहुल स्पीति जिला परिषद अध्यक्षा अनुराधा राणा और तिंदी पंचायत की प्रधान कमला ठाकुर ने मनाली में कही है। अनुराधा राणा और कमला ठाकुर रविवार को ही लखनऊ में कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार कर लौटी हैं। मनाली पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले लाहौल स्पीति के पूर्व विधायक रवि ठाकुर से मुलाकात की और उनका आभार व्यक्त किया है।
अनुराधा राणा का कहना है कि लाहौल स्पीति के पूर्व विधायक रवि ठाकुर की बदौलत ही आज उन्हें कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के साथ काम करने का मौका मिला और उनके सानिध्य में उन्हें लखनऊ की तीन विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार के साथ-साथ राजनीति की बारीकियों को भी सीखने का मौका मिला।
अनुराधा राणा ने कहा है कि उन्हें इस बात का गर्व है कि लाहौल स्पीति के पूर्व विधायक एवं हिमाचल कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि ठाकुर का उन्हें आशीर्वाद प्राप्त है और उनकी बदौलत ही आज उन्हें कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व से भी मिलने का मौका मिला है।
अनुराधा राणा ने कहा कि हाल ही में लाहुल स्पीति महिला कांग्रेस की तरफ से उन्हें लखनऊ कैंट में बतौर ओर्व्जबर व कमला ठाकुर को को ओर्ब्जवर काम करने का मौका मिला।
उन्होंने कहा कि लाहौल स्पीति के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब किसी आम महिला कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी गई। उन्होंने कहा कि इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि लाहौल स्पीति कांग्रेस की कमान संभाल रहे पूर्व विधायक रवि ठाकुर हर कार्यकर्ता को एक परिवार के सदस्य के तौर पर देखते हैं और सभी को एक साथ ले कर चलते हैं, जिसका वे उदाहरण हैं।
अनुराधा राणा ने कहा है कि बतौर ओर्व्जबर उन्होंने लखनऊ में चुनाव के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं से मिलने का अवसर मिला और पार्टी के दिग्गज नेताओं के सानिध्य में काम करने का मौका मिला।
अनुराधा राणा का कहना है कि उन्हें पुरी उम्मीद है कि यूपी में कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में लड़े जा रहे चुनाव में कांग्रेस को बड़ी जीत हासिल होगी और आने वाले समय में हिमाचल में भी कांग्रेस की सरकार बनेगी।
उन्होंने कहा कि वे हिमाचल के उस जिला से आती हैं जो भौगोलिक दृष्टि से प्रदेश का सबसे बड़ा जिला है और जिसकी सीमाएं अंतरर्राष्ट्रीय सरहदों के साथ लगती है। प्रदेश के सबसे दुर्गम जिला लाहौल स्पीति में कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने में जुटे पूर्व विधायक रवि ठाकुर के कारण ही आज घाटी का आम कार्यकर्ता भी राजनीतिक तौर पर इतना मजबूत है कि उन्हें पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ काम करने का मौका मिल रहा है।
जिसका पूरा श्रेय रवि ठाकुर को जाता है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि लखनऊ से हिमाचल लौटते ही उन्होंने सबसे पहले लाहौल स्पीति के पूर्व विधायक रवि ठाकुर से मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं है कि लाहौल स्पीति कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता रवि ठाकुर के लिए पूरी तरह समर्पित है।
अनुराधा राणा ने कहा कि रविवार को पूर्व विधायक रवि ठाकुर से की गई मुलाकात के दौरान उन्होंने लखनऊ में बतौर ओर्व्जबर अपने अनुभव को साझा किया और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।
अनुराधा राणा और कमला ठाकुर का कहना है कि लखनऊ के चुनावी दंगल के अनुभव व पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मिले चुनावी टिप्स को ध्यान में रखते हुए अब वे प्रदेश में आगामी समय में होने जा रहे विधानसभा चुनावों में काम करेंगी।
उन्होंने कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य लाहुल स्पीति के पूर्व विधायक रवि ठाकुर को हर हाल में जीत दिलवाना रहेगा, या यूं कहें कि पार्टी का हर कार्यकर्ता उनकी जीत के लिए जी तोड़ मेहनत करेगा।
लाहुल स्पीति के पूर्व विधायक रवि ठाकुर का कहना है कि रविवार को अनुराधा राणा और कमला ठाकुर ने उनसे मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने दोनों महिला नेत्रियों को लखनऊ में बेहतरीन कार्य करने के लिए बधाई दी।
उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि प्रदेश के सबसे दुर्गम जिला लाहौल स्पीति के कार्यकर्ताओं की प्रतिभा का लोहा अब पार्टी का शीर्ष नेतृत्व भी मान रहा है और हर क्षेत्र में जीतोड़ मेहनत कर रहा है।
उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि प्रदेश के पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों में जहां कांग्रेस जीत का परचम लहराएगी, वहीं आगामी समय में हिमाचल में भी कांग्रेस की सरकार बनेगी।
