Spread the love

कुल्लू टुडे

बिलासपुर

नशे का अवैध कारोबार करने वालां पर शिकंजा कसते हुये बिलासपुर पुलिस ने चंडीगढ़- मनाली नेशनल हाईवे पर एक युवक व युवती को 2 किलो 416 ग्राम चरस के
साथ गिरफ्तार किया है।

एसपी बिलासपुर एसआर राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि सदर थाना की पुलिस टीम ने नौणी चौक के पास नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान एक ऑल्टो कार कुल्लू की तरफ से आई। जब पुलिस ने कार को रुकने का इशारा किया, तो कार चालक पुलिस को देख कर घबरा गया।

जिस पर पुलिस ने शक के आधार पर कार की तलाशी ली तो तलाशी के दौरान कार की पिछली सीट के नीचे 2 किलो 416 ग्राम चरस बरामद हुई।

एसआर राणा के मुताबिक आरोपियों मेें युवक की पहचान महेश कुमार निवासी जेष्ठा तह. भुंतर कुल्लू व युवती की पहचान रजनी निवासी मनहम सैंज जिला कुल्लू के तौर पर हुई है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने युवती और एक युवक को हिरासत में लिया है। उनके खिलाफ मामला दर्ज करके पूछताछ शुरू कर दी है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!