Spread the love

कुल्लू टूडे

मंडी

हिमाचल प्रदेश के जिला मनसि में 27 तारीख को पल्स पोलियो रविवार, 74,125 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र शर्मा ने बताया कि मंडी जिले में सघन पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को पांच वर्ष आयु वर्ग के 74,125 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए जिले में 1103 बूथ स्थापित किए गए हैं।

इसके अलावा बस स्टैंड, ठेकेदार के पास काम करने वाले मजदूरों, भवन निर्माण स्थल और बस्तियों आदि के लिए 10 ट्रांजिट प्वाइंट बनाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इस अभियान में जिला भर में 4420 कर्मी लगाए हैं।

उन्होंने बताया कि सभी सदस्य रविवार के दिन 9 बजे से 4 बजे तक बूथ पर दवा पिलाएंगे । 203 पर्यवेक्षकों को कार्य की देख रेख का जिम्मा सौंपा गया है।

उन्होंने बताया कि सभी पल्स पोलियो टीम के सदस्य 28 फरवरी तथा 1 मार्च को घर-घर जाकर इस अभियान में छूटे बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगे।

जिला प्रशासन ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभाग अध्यक्षों को स्वास्थ्य विभाग के साथ पूरा सहयोग करने के निर्देश दिए हैं। ताकि पांच वर्ष आयु तक के बच्चे पोलियो की खुराक से वंचित न रहें।

डॉ. देवेन्द्र शर्मा ने सभी अभिभावकों से पांच वर्ष आयु तक के सभी बच्चों को अपने नजदीक के पोलियो बूथ ले जा कर पोलियो की दवाई अवश्य पिलाने की अपील की।

उन्होंने आग्रह किया कि मेले के लिए बाहर से आने वाले लोग किसी कारणवश बूथ तथा घर पर दवाई न पिला पाएं, तो वे स्वास्थ्य विभाग द्वारा पड्डल मैदान मंडी में लगाए कैंप में जा कर पोलियो की खुराक पिलाएं।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!