Spread the love

कुल्लू टूडे

भुंतर

जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी के तहत आने वाले भैण में एक जीप के खाई में गिरने का मामला सामने आया है। इस हादसे में जीप चालक की मौके पर मौत ही हो गई है।

जबकि जीप में सवार एक महिला घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

सूचना मिलते ही कुल्लू पुलिस की एक टीम भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मामला दर्ज करक हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान 23 वर्षीय हरीश निवासी टापरूबाई, तहसील भुंतर जिला कुल्लू के तौर पर हुई है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!