Spread the love

कुल्लू टूडे

मंडी

मंडी पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला की गोहर व करसोग पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 1.620 किलोग्राम चरस बरामद की है।

मिली जानकारी के अनुसार पहले मामले में पुलिस थाना गोहर की टीम ने नाकाबंदी के दौरान वाहनों की चेकिंग के दौरान एचआरटीसी की बस में सवार एक व्यक्ति से 992 ग्राम चरस बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

आरोपी की पहचान मुरारी कुमार पुत्र कुबेर दत्त निवासी बगस्याड तहसील थुनाग जिला मंडी के तौर पर हुई है।

जबकि दूसरे मामले में पुलिस थाना करसोग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों से 628 ग्राम चरस बरामद हुई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।

आरोपियों की पहचान पवन कुमार पुत्र प्रेम दास निवासी सराहण, तहसील करसोग और सुरेंद्र कुमार पुत्र जय कुमार, निवासी करसोग जिला मंडी के तौर पर हुई है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!