Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

जिला मुख्यालय कुल्लू के साथ लगती लगघाटी के तहत आने वाले छूरला गांव के महेंद्र ठाकुर पिछले 1 दिन से लापता है। महेंद्र ठाकुर को 1 दिन पहले अंतिम बार भुंतर में देखा गया था। इसके बाद से अब तक उनका कोई पता नहीं चल पाया है।

हालांकि परिजनों ने उनकी काफी तलाश करने की कोशिश की। लेकिन महेंद्र ठाकुर के बारे में अभी तक परिजनों को कोई खबर नहीं मिली है।

परिजनों ने महेंद्र की तलाश के लिए कुल्लू पुलिस में भी सूचना दी है। पुलिस भी अपने स्तर पर अब लापता व्यक्ति की तलाश में जुट गई है। अगर किसी को पता चले तो वह 98823 92279 पर संपर्क करें।

Leave a Reply

error: Content is protected !!