कुल्लू टूडे
भुंतर
कुल्लू के भुंतर स्थित बैली ब्रिज पर अब वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। लोक निर्माण विभाग वैली ब्रिज को तोड़कर डबल लेन का पक्का पुल का निर्माण करेगा। इसके लिए विभाग ने कवायद शुरू कर दी है।
पुल के निर्माण के चलते पुल पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी है। पुल पर वाहनों की आवाजाही बंद होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
इसके अलावा आगामी सीजन में भी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। लेकिन पुल बनने के बाद सभी तरह की दिक्कतों से भी छुटकारा भी मिलेगा।
भुंतर में व्यास नदी पर बने वनवे बैली ब्रिज की जगह अब पक्के डबललेन पुल का निर्माण किया जा रहा है। इस पर 4.56 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
गौरतलब है कि जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित भुुंतर में ब्यास नदी पर बना बैली ब्रिज नौ महीने पहले से ही बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए बंद था है। लेकिन अब तक पुल तब तक बंद रहेगा जब तक पुल का निर्माण कार्य पूरा नहीं होता है।
ऐसे में मणिकर्ण और गड़सा घाटी की तरफ जाने वाली बसों को भुंतर के बजाय कुल्लू के वामतट या फिर बजौरा होकर भेजा रहा है।
निगम की बसों के साथ पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा रोडवेज की बसों को भी बजौरा होकर मणिकर्ण भेजा जा रहा है। इससे मणिकर्ण जाने वाले देशी-विदेशी सैलानियों के साथ आम लोगों को भी परेशान होना पड़ रहा है।
वहीं इस संदर्भ में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण कुल्लू बीसी नेगी का कहना है कि भुंतर बैली ब्रिज की नींव 2023 में रखी गई थी। अब पुल के निर्माण को लेकर सरकार से मंजूरी मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने निर्माण कार्य शुरू किया है।
विभाग ने वैली ब्रिज को निकालने का शुरू कर दिया। 4.56 करोड़ से बैली ब्रिज को गिरा कर यहां पक्का डबललेन पुल का निर्माण किया जा रहा है।
नया पुल बनने के हजारों लोगों को सुविधा मिलेगी। बाक्स वैली ब्रिज पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है।
वैली ब्रिज को निकालने का कार्य शुरू हो कर दिया है। डबललेन पुल बनने से भुंतर में जाम और पुल के बंद करने की समस्या से निजात मिलेगी।
इसके लिए 4.56 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई है। बैली ब्रिज को गिराकर इसकी जगह डबललेन पक्का पुल बनाया जाएगा।
