Spread the love

कुल्लू टूडे

मनिकर्ण

जिला कुल्लू की मनिकर्ण घाटी के सरशाड़ी में हेसि रा शौरन नामक स्थान पर बीते दिन एक नेपाली मूल का युवक सड़क पर गिरा था। जिसे जरी पुलिस के जवानों द्वारा उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल लाया गया।

युवक की नाजुक हालत को देखते हुए उसे चिकित्सकों ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। जरी पुलिस के जवान उपचार के लिये 108 ऐम्बुलैंस की मदद से पीजीआई चंडीगढ़ लेकर पहुंचे। परन्तु पीजीआई चंडीगढ़ में चिकित्सकों ने इस नामालूम युवक को मृत घोषित कर दिया।

प्रभारी पुलिस चौकी जरी जय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिन उप प्रधान ग्राम पंचायत चौंग मेहर चन्द ने पुलिस चौकी जरी मे बजरिया दूरभाष सूचना दी कि एक नामालूम शख्श मुकाम अपर सरशाड़ी में हेस्सी रा शौरण सड़क पर गिरा पड़ा हुआ है।

सूचना मिलते ही सहायक उप निरिक्षक जय सिंह, प्रभारी चौकी स्टाफ सहित तुरन्त घटनास्थल पर पहुंचे, मौका पर जांच पर पाया गया कि यह एक नवयुवक था, जो देखने से नेपाली मूल का प्रतीत हो रहा था।

उन्होंने बताया कि जांच करने पर पाया गया कि यह व्यक्ति ढांक से सड़क पर गिरने से घायल हुआ था जिसे मैडीकल सहायता की आवश्यक्ता थी, व्यक्ति बेहोशी की हालत में था, तथा अपना नाम पता व पहचान न बता सका।

उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा घायल युवक को 108 ऐम्बुलैंस की सहायता से ईलाज के लिये क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने इसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया था।

उन्होंने बताया कि जिसे जरी पुलिस के जवान इलाज के लिये 108 ऐम्बुलैंस की मदद से पीजीआई चंडीगढ़ लेकर पहुंचे। परन्तु पीजीआई चंडीगढ़ में चिकित्सकों ने इस नामालूम युवक को मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि जरी पुलिस द्वारा इस युवक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है, परन्तु अभी तक इसकी पहचान नहीं हो सकी है।

उन्होंने बताया कि मृतक नामालूम शख्स के शव को पुलिस द्वारा कुल्लू लाया जा रहा है, जिसे पहचान के लिये कुल्लू शव गृह मे रखा जायेगा।

उन्होंने कहा कि यदि इस युवक का कोई रिश्तेदार, मित्र या सम्बधी कहीं पर हो तो प्रभारी पुलिस चौकी, मुन्शी पुलिस चौकी जरी को फोन नंबर 94182-81463, 70189-74392 पर संपर्क करें।

यदि निर्धारित अवधी के भीतर युवक का कोई भी सम्बधी, रिश्तेदार या मित्र सामने नहीं आता है तो शव का दाह संस्कार कानून अनुसार करवा दिया जायेगा।

Leave a Reply

error: Content is protected !!