कुल्लू टूडे
कुल्लू
कुल्लू पूरे देश के साथ हिमाचल और कुल्लू जिले में भी ईसाई समुदाय ने यीशू मसीह के जन्मदिवस को क्राइस्ट चर्च कुल्लू में क्रिसमस डे के रूप में धूमधाम से मनाया गया।
कुल्लू क्राइस्ट चर्च में क्रिसमस की पूर्व संध्या यानि 24 दिसंबर की शाम को ही इस पर्व का उल्लास अपने चरम पर पहुंच जाता है। उस दिन पेड़ को सजाया गया और कहा कि गिफ्ट्स, लाइट आदि से सजे हुए पेड़ को क्रिसमस ट्री के नाम से जाना जाता है। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।
सुबह प्रार्थना के साथ क्रिसमस डे के कार्यक्रम की शुरुआत हुई और चर्च के पादरी ने यीशू मसीह के सन्देश को लोगो को बताया और प्रार्थना के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
चर्च के पादरी ने सबसे पहले सभी को क्रिसमस डे की बधाई दी और कहा कि यीशू मसीह का जन्म संसार में पाप के नाश के लिए, लोगो को पाप से दूर रखने और शांति का सन्देश देने के लिए हुआ और उन्होंने पुरे विहाव में शांति का सन्देश भी दिया।
साथ ही उन्होंने कहा कि पुरे विश्व में शांति के लिए हिमाचल में नई सरकार अच्छे से काम करें और आने वाला नववर्ष सभी के लिए मंगलमय हो यही प्रार्थना प्रभु यीशू मसीह से की गयी और क्रिसमस डे पर सभी धर्मो के लोगो ने भाग लेकर जी भारत की पहचान है विभिन्नता में एकता की भावना को भी मजबूत किया।
