Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

71वीं राज्य स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी चैंपियनशिप शनिवार को बिलासपुर जिला के निहान में आरंभ हुई। दो दिन तक चलने वाली इस चैंपियनशिप में प्रदेश भर की 18 टीमें भाग ले रही हैं।

चैंपियनशिप का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव विवेक कुमार ने किया।

चैंपियनशिप का पहला मैच खेलो इंडिया बिलासपुर और बिलासपुर रेड टीमों के बीच खेला गया।

जिसमें बिलासपुर रेड टीम ने खेलो इंडिया बिलासपुर की टीम को 7 अंकों से शिकस्त दी। बिलासपुर रेड का स्कोर 30 जबकि खेलो इंडिया का स्कोर 23 रहा।

दूसरा मैच कुल्लू और सोलन जिला की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें सोलन 24 अंक से विजयी रहा।

तीसरा मैच बिलासपुर ब्लू तथा मंडी जिला की टीम के बीच खेला गया। जिसमें मंडी जिला की टीम विजेता रही।

चौथे मैच में कोहिनूर एकेडमी सोलन ने हमीरपुर जिला की टीम को इकतरफा मुकाबले में 32 अंक से शिकस्त दी।

इस अवसर पर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव कृष्ण लाल, रेफरी बोर्ड के चेयरमैन विजय पाल चंदेल, टेक्निकल बोर्ड चेयरमैन गोपाल दास्ता, सुरेश धर्माणी, सुरेश नेगी, मनोहर लाल शर्मा, सुरेश नेगी, चिरंजी लाल, मनसा राम, जगदीश सूरी, प्रेम वशिष्ठ, राकेश सोनी, कबड्डी कोच मेहर सिंह वर्मा, पंकज कुमार, पूर्ण कटोच, राकेश सोनी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!