Spread the love

कुल्लू टूडे

मनिकर्ण

जिला कुल्लू की पार्बती घाटी में मिनी इजरायल के नाम से देश दुनिया में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कसोल में अवैध कब्जों को हटाने के लिए कार्रवाई की गई।

एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस, लोक निर्माण व वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में जेसीबी चलाकर कसोल में ग्राहण मार्ग की तरफ के लगभग 90 अवैध कब्जों पर पीला पंजा चलाया गया।

उन्होंने बताया कि हालांकि प्रशासन ने कब्जाधारियों को नोटिस देकर दो सप्ताह में खुद कब्जे हटाने के निर्देश दिए थे।

लेकिन चंद लोगों को छोड़ कर किसी ने भी नोटिस को गंभीरता से नहीं लिया। जिस पर प्रशासन को इनके खिलाफ कार्रवाई करनी पड़ी।

शुक्ला ने बताया कि पुलिस की मौजूदगी में वीरवार को दिन भर अवैध तौर पर किए गए कब्जों को जेसीबी की मदद से हटाया गया है।

इनमें रेहड़ी-फड़ियों के साथ ही मकानों व दुकानों के छज्जों के अलावा होटल, होमस्टे, दुकानें, रेस्टोरेंट तथा ढाबे शामिल थे।

एसडीएम के अनुसार निशानदेही के दौरान कसोल व आसपास में 200 से ज्यादा अवैध कब्जे पाए गए हैं। सभी को नोटिस जारी करके कब्जे हटाने के लिए कहा गया था।

लेकिन जब किसी ने भी प्रशासन के नोटिस को गंभीरता से नहीं लिया तो फिर प्रशासन को कार्रवाई करते हुए जेसीबी की मदद से कब्जे हटाने पड़े।

उन्होंने कहा कि अवैध कब्जों को हटाने की प्रक्रिया लगातार दो तीन दिन जारी रहेगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से पूरी मणिकर्ण घाटी में हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!