कुल्लू टूडे
बिलासपुर, एच.आर. शर्मा
विकास खंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कोठी के गांव टोबका के रहने वाले संत राम सपुत्र स्वर्गीय गोपी राम के मकान मे शॉट सर्कट होने के कारण रोजमर्रा का सारा सामान जल कर राख हो गया।
संत राम ने बताया कि अचानक ही शार्ट सर्कट होने के कारण बीती रात लगभग एक बजे कमरे से धआ उठने लगा जब जाग कर देखा तो निचले कमरे मे आग लगी हुई थी, जिसे परिवार के लोगों ने बड़े मुश्किल से काबू पाया गया।
आग को काबू पाने मे संत राम का बेटा महेंद्र सिंह और उसकी पत्नी सपना देवी भी झुलस गए। जिन्हें उपचार के लिये घुमारवीं हॉस्पिटल ले जाया गया।
उन्होंने बताया कि कमरे मे रखा फ्रिज, वाॅशिग मशीन, परिवार व बच्चो के रोजमर्रा पहनने वाले सारे कपड़े, बैड व इसी कमरे मे पच्चीस हजार रूपये की नकदी भी आग की भेंट चढ़ गई।
गांव के लोग इकठा होकर आग पर काबू पाने से बड़ी घटना टल गईं। संत राम ने बताया कि इस आग की घटना से उन्हें लगभग दो लाख रूपये का नुकसान हुआ है।
इस घटना पर कोठी पंचायत प्रधान नन्द लाल और बीडीसी सदस्य रवि कौशल ने मौके पर जाकर निरिक्षण किया गया और हल्का पटवारी को ले जाकर इस घटना का मौका करवाया गया।
पंचायत प्रधान नन्द लाल व बीडीसी सदस्य रवि कौशल ने प्रशासन विभाग व सरकार से अपील की है कि संत राम व्यक्ति एक गरीव परिवार से संबध रखता है और दिहाड़ी मजदूरी करता है।
हल्का पटवारी अनिल ठाकुर ने मौके पर जाकर निरिक्षण किया और जो भी नुकसान हुआ उसकी रिपोट दर्ज की गईं इसके साथ फौरी राहत मे संत राम को तीन हजार रूपये दिये गये।
