कुल्लू टूडे
बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर
हिमाचल प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नंदिता गुप्ता ने वीरवार को उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बिलासपुर जिले के लखनपुर में स्थित ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) और वीवीपैट (वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल) के भंडारण केंद्र का निरीक्षण किया।
इस निरीक्षण का उद्देश्य ईवीएम और वीवीपैट की सुरक्षित और उपयुक्त भंडारण व्यवस्था सुनिश्चित करना था।
नंदिता गुप्ता ने कंट्रोल यूनिट्स की स्थिति, वीवीपैट की भंडारण व्यवस्था और बैलेट यूनिट्स की सुरक्षा का अवलोकन किया।
उन्होंने एफएलसी हॉल और स्टेट सेंट्रल वेयर हाउस का भी निरीक्षण किया, जहां प्रदेश की नॉन-फंक्शनल ईवीएम और वीवीपैट मशीनें रखी जाती हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने वेयरहाउस में सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया, जिसमें अग्निशमन यंत्रों, जलापूर्ति और चौबीस घंटे निगरानी की व्यवस्था शामिल है।
उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ईवीएम और वीवीपैट की सुरक्षा और रखरखाव के लिए निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए।
इस अवसर पर एसडीएम अभिषेक गर्ग, इलेक्शन तहसीलदार विजय शर्मा और नायब तहसीलदार इलेक्शन विजय कुमार, बंत सिंह चंदेल आदि उपस्थित थे।
