Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की मनाली विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले काईस में एक युवक द्वारा घर के पास पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार काईस का 28 वर्षीय युवक घर से लापता हो गया था। जिस पर परिजनों ने उसे तलाश करना शुरू किया। इस दौरान इलाके के अन्य लोग भी युवक की तलाश में जुट गए।

बाद में लोगों ने युवक को घर के पास पेड़ से फंदे पर लटकते हुए पाया। जिसकी लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारा तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया।पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

मृतक युवक की पहचान प्रेम चंद उम्र 28 साल पुत्र लाल चंद निवासी काईस जिला कुल्लू के तौर पर हुई है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!