Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

हिमाचल प्रदेश में चल रहे फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना (चरण II) जायका- ओडीए के तहत खण्ड परियोजना प्रबंधन इकाई कुल्लू जिला कुल्लू की ओर से किसानों को 16 दिसम्बर, 2024 से 18 दिसम्बर, 2024 तक 3 दिवसीय एक्सपोसर विज़िट का आयोजन किया गया। जिसमे 28 किसानों ने भाग लिया।

दौरे के पहले दिन किसानों को कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में “कृषि तकनीकी सूचना केंद्र” का दौरा करवाया।

जिसमे डॉक्टर संजीव परमार ने किसानों को कृषि विश्वविद्यालय में होने वाले विभिन कृषि उत्पादो के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।

दौरे के दूसरे दिन कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में किसानों को “शैक्षणिक संग्रहालय” का दौरा करवाया गया जिसमे किसानों में कृषि के नए उपकरणों के इस्तेमाल की जानकारी प्राप्त की।

इसके पश्चात किसानों ने “शिटाके मशरूम” की खेती के बारे में जानकारी ग्रहण की। साथ में किसानों को सोयाबीन से पनीर बनाने की विधि के बारे में अवगत करवाया गया।

इसके उपरांत किसानों को फूलों की खेती के बारे जानकारी दी गई तथा फूलों कि खेती करने के लिए प्रेरित किया, साथ में “वैज्ञानिक एवं औ‌द्योगिक अनुसंधान परिषद” (सी० एस० आई० आर०) का भी दौरा करवाया गया।

जिसमे किसानों को हिंग कि खेती के बारे में अवगत करवाया तथा इसकी पैदावार के बारे में विशेष रूप से सम्पूर्ण जानकारी दी गई।

दौरे के तीसरे दिन किसानों को जिला मंडी में स्थित टकोली सब्जी मंडी का दौरा करवाया गया।

इसके उपरांत सब्जी विक्रेताओं से सब्जियों के विपणन संबंधी जानकारी दी गई तथा सब्जियों रख-रखाव, मूल्य इत्यादि के बारे में विशेष रूप से विस्तारपूर्वक चर्चा करवाई गई जिससे किसानों को सब्जियों के अच्छे दाम मिल सके।

इस तीन दिवसीय दौरे के दौरान जिला परियोजना प्रबंधन इकाई मंडी से कृषि विकास अधिकारी डॉक्टर विनीत कुमार तथा खण्ड परियोजना प्रबंधन इकाई कुल्लू से कृषि अधिकारी सौरभ शर्मा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!