कुल्लू टूडे
शिमला
हिंदलोक सेवा फाउंडेशन 24 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश में अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करने जा रहा है। यह बैठक शिमला में आयोजित की जाएगी और इसकी अध्यक्षता प्रदेश प्रभारी डी. एस. कमल करेंगे। बैठक में लंबे समय से चल रहे रिक्त पदों का चुनाव किया जाएगा तथा कार्यकारणी का विस्तार किया जाएगा।
हिंदलोक सेवा फाउंडेशन की इस नई पहल का उद्देश्य समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सेवा प्रदान करना और प्रदेश के अधिकाधिक क्षेत्रों तक पहुंचाना है।हिंदलोक सेवा फाउंडेशन एक राष्ट्रीय स्तर का संगठन है जो शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और अन्य क्षेत्रों में कार्यरत है।
यह संगठन किसानों और बागवानों को उन्नत कृषि तकनीकों से अवगत कराने, किसानों की आय बढ़ाने, और पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करता है। हिंदलोक सेवा फाउंडेशन की प्रदेश प्रवक्ता सीमा चौहान ने कहा कि यह बैठक हिमाचल प्रदेश में सामाजिक सेवा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल होगी।
उन्होंने कहा कि हिंदलोक सेवा फाउंडेशन समाज के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण, असहाय एवं गरीबों की मदद सहित कई क्षेत्रों में निरंतर कार्यरत है। उन्होंने कहा कि कार्यकारणी के चुनाव के बाद जिला प्रभारियों, अन्य इकाइयों का नियुक्त व गठन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि चुनाव के उपरांत राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर हिंदलोक सेवा फाउंडेशन की इस नई पहल से हिमाचल प्रदेश में सामाजिक सेवा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण योगदान पर चर्चा की जाएगी।
