Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

बिलासपुर पुलिस द्वारा नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसते हुए जिला के सदर पुलिस थाना की टीम ने वॉल्वो बस में सवार 2 चिट्टा तस्करों को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस टीम मंडी भराडी क्षेत्र में नाकेबंदी और गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस ने वॉल्वो बस में सवार 2 युवकों के कब्जा से 45.28 ग्राम चिट्टा बरामद किय।

मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी शिव चौधरी ने बताया कि यह जिले में दूसरी सबसे बड़ी नशा बरामदगी है और पुलिस की विशेष टीम इस मामले में तेजी से कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि नशा तस्करी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और इस दिशा में और भी आरोपी पकड़े जा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि इस मामले में मुख्य सप्लायर को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं और कुछ अन्य आरोपी भी वांछित हैं।

मामले की जांच एएसआई संजीव कुमार द्वारा की जा रही है, जो पीएस सदर के आईओ हैं।

आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियों की पहचान आकाश सिंह उम्र 23 वर्ष और हरिंदर सिंह उम्र 28 वर्ष निवाड़ी गांव मंडयाला अमृतसर के तौर पर हुई है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!