Spread the love

हमीरपुर

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्रालय द्वारा आरंभ किए गए विशेष अभियान ‘मेरी पॉलिसी, मेरे हाथ’ के तहत जिला हमीरपुर के किसानों को भी इस रबी सीजन 2021-22 के लिए बीमा पालिसी वितरित की जाएंगी।

कृषि उपनिदेशक डॉ. अतुल डोगरा ने बताया कि उपायुक्त देबश्वेता बनिक 26 फरवरी को सुबह 10 बजे बचत भवन हमीरपुर में किसानों को बीमा पॉलिसी वितरित करके ‘मेरी पॉलिसी, मेरे हाथ’ अभियान का शुभारंभ करेंगी।

उपनिदेशक ने बताया कि इस दिन ब्लॉक स्तर पर भी विशेष अभियान चलाकर किसानों को बीमा पॉलिसी वितरित की जाएंगी।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!