Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

जिला मुख्यालय कुल्लू के साथ लगते शनि मंदिर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक जीप के पलटने का मामला सामने आया है। इस हादसे में चालक सहित सात लोग घायल हो गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह पंजाब से मनाली जा रही एक जीप देवधार नजदीक शनिमंदिर के पास दुर्घनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के समय जीप में 7 लोग सवार थे। सभी घायलों को उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल लाया गया है।

घायलों की पहचान चालक बबलजीत सिंह सहित आकाश, सोनू, रवि, देव कुमार, अुर्जन व विशाल के रूप में हुई है। सभी पटियाला पंजाब के रहने वाले हैं। हादसे का कारणों का पता नहीं लग पाया है।

हादसे के बाटे जानकारी देते हुए एसपी कुल्लू कार्तिकेयन ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी काम के सिलसिले में यहा आए थे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!