कुल्लू टूडे
बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर
विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी में रविवार को श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा। आलम यह रहा कि श्रद्धालुओं की कतारें मंदिर परिसर से बाहर तक लग गईं।
श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए मंदिर न्यास द्वारा सुरक्षा में तैनात होमगार्ड प्रभारी हवलदार जसविंदर सिंह और उनकी टीम ने मंदिर के बाहर और भीतर मोर्चा संभाले रखा।
छोटे-छोटे समूहों में श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश करवाया गया। जिससे उन्हें महामाई के दर्शन करने में कोई परेशानी नहीं हुई।
सुरक्षा कर्मियों की मुस्तैदी से किसी प्रकार की अप्रिय घटना सामने नहीं आई। रविवार का दिन होने के कारण बाहरी राज्यों से भी श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा।
शनिवार रात से ही श्रद्धालु श्री नयना देवी जी में आना शुरू हो गए थे। जबकि सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का जमावड़ा शुरू हो गया।
सूत्रों की माने तो रविवार को करीब पच्चीस हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने माता श्री नयना देवी जी के दर्शन किए अपने घर परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की। दिन भर महाराणी के जयकारों से श्री नयना देवी जी नगरी गुंजायमान रही।
सुबह चार बजे माता के दर्शनार्थ मंदिर के द्वार खोल दिए गए थे। श्रद्धालुाओं ने आराम से कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया और मात्था टेका।
पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली, यूपी और अन्य राज्यों से काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने आज मां के दर्शन करके हवन कुंड में आहुतियां डाली।
मन्दिर के अंदर तैनात एक्स सर्विस मैन सुरक्षा प्रभारी बालकृष्ण ठाकुर ने भी पूरा जिम्मा संभालते हुए श्रद्धालुओं का विशेष ध्यान रखा और सुगमता से लाइनों में दर्शनों के लिए भेजा।
मंदिर न्यास द्वारा तैनात सुरक्षा होम गार्ड प्रभारी हवलदार जसविंदर सिंह ने तथा उनके जवानों ने बाहरी जिम्मा संभालते भारी भीड़ पर नियंत्रण बनाए रखा।
रविवार को छुट्टी के चलते सुबह ग्यारह बजे के बाद कपाली कुंड से श्रद्धालुओं साधु पुल की तरफ डायवर्ट करके सीधा सैक्टर नंबर चार से होते हुए फ्लाई ओवर पुल की तरफ भेजा गया।
