कुल्लू टूडे
शिमला
मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू आज ढली के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री आज प्रातः 10.30 बजे संजौली में सामुदायिक केंद्र और पार्किंग का उद्घाटन करेंगे।
इसके बाद वह ढली में नवनिर्मित बस स्टैंड का उद्घाटन करेंगे। इसके पश्चात वह सब्जी मंडी ढली के विस्तार और पार्किंग स्थल की आधारशिला रखेंगे।
