Spread the love

कुल्लू टूडे

जोगिंदर नगर, मंडी

जोगिन्दर नगर में आगामी 25 फरवरी को वाहनों की पासिंग होगी जबकि 26 फरवरी को ड्राईविंग टेस्ट लिया जाएगा। ड्राईविंग टेस्ट के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुक करवाना अनिवार्य होगा।

इस बारे जानकारी देते हुए एसडीएम जोगिन्दर नगर डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा ने बताया कि ड्राईविंग टेस्ट में भाग लेने वालों को ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग करवानी होगी।

ऑनलाइन स्लॉट प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थियों को वैबसाइट http://www.parivahan.gov.in/parivahan पर जाना होगा। ड्राईविंग टेस्ट में भाग लेने वाले इच्छुक अभ्यर्थी 23 फरवरी को प्रात: 10 बजे से ऑनलाइन स्लॉट बुक करवा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव को वाहनों की पासिंग व ड्राईविंग टैस्ट में भाग लेने वाले सभी लोगों को कोविड 19 प्रोटोकॉल की अनुपालना भी सुनिश्चित बनानी होगी।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!