Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

जिला मुख्यालय के साथ लगती खराहल घाटी के चन्झड़ गांव में नलके से आए मटमैला रंग के पानी
मामले में जलशक्ति विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जल शक्ति विभाग की टीम ने लोगों के घरों में लगे नलों में आ रहे मटमैला रंग के पानी के सैंपल भी लिये।

गौरतलब है कि पिछले दिनों जिला के साथ सटी खराहल घाटी के चन्झड़ गांव में लोगों के घरों में लगे नलों से मटमैला पानी आ रहा था। जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

वहीं लोगों की इस समस्या को कुल्लू टूडे ने प्रमुखता से उठाया था। जिसके बाद आज जलशक्ति विभाग की टीम ने चन्झड़ गांव का दौरा किया और लोगों के घरों से आ रहे मटमैला रंग के पानी का सैंपल भी लिया।

इस दौरान ग्रामीणों ने कर्मचारियों को बताया कि इस तरह की समस्या कई दिनों से आ रही है और मटमैला रंग का यह पानी पीने के लायक नहीं है।

ग्रामीण इस समस्या से काफी परेशान हो गए हैं। ग्राम पंचायत चौकीडोभी के प्रधान भी मौके पर मौजूद रहे।

उन्होंने ग्रामीणों की ओर से विभाग को इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने के लिए कहा।

स्थानीय निवासी राजेश भारती ने कहा कि उनके नलके में लाल रंग का पानी आया था। जबकि अन्य घरों में भी इस तरह की समस्या आई है।

उन्होंने मांग करते हुए कहा कि लोगों की सेहत का ध्यान रखते हुए जल्द ही इस समस्या का समाधान निकाला जाए।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!