Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

कुल्लू- मंडी प्रवेश द्वार बजौरा में बीते दिन विशेष अन्वेषण की टीम ने दिल्ली से मनाली आ रही एक वॉल्वो बस में तलाशी के दौरान कुल्लू के पंडितबेहड़ के एक युवक को 34 ग्राम हेरोईन (चिट्टा) के साथ पकड़ने में सफलता हासिल की।

एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कल विशेष अन्वेषण शाखा कुल्लू की एक टीम गश्त पर भूंतर क्षेत्र में थी, जो दौराने नाकाबंदी चैक पोस्ट बजौरा में पुलिस टीम ने एक बोल्वो बस जो दिल्ली से मनाली जा रही थी को चैकिंग हेतू रोका तथा दौराने चैकिंग बस में बैठे एक युवक के कब्जा से 34 ग्राम हेरोईन बरामद हुई है।

जिस पर उक्त युवक के खिलाफ थाना भून्तर में मामला दर्ज कर लिया गया है व आगामी अन्वेषण अब पुलिस थाना भूंतर की टीम अमल में ला रही है। आज आरोपी को पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि उक्त हेरोईन की खेप कहां से आरोपी के पास आई का पता किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान प्रशान्त बोध पुत्र हिशे बोध गांव पंडितबेहड़ डाकघर मौहल तहसील भून्तर जिला कुल्लू हि.प्र. के रूप में हुई है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!