Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

राज्य सहकारी बैंक के निदेशक मंडल सदस्य, पीसीसी सचिव व सदर युवा कांग्रेस नेता सुनील शर्मा ने मुख्यमंत्री दौरे को लेकर भाजपा नेताओं द्वारा की गई बयानबाजी को आधारहीन करार दिया है।

सुनील शर्मा ने बिलासपुर में कहा कि भाजपा नेता मुख्यमंत्री व प्रदेश सरकार के खिलाफ अनाप शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। भाजपा नेताओं को विकास कार्य पच नहीं रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपने बिलासपुर दौरे के दौरान बिलासपुर में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए क्रूज का शुभारंभ किया है।

इसका लाभ जहां स्थानीय लोगों को मिलेगा। वहीं, साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। विकास भी करवाया जा रहा है। लेकिन भाजपा नेता बिना सत्ता से छटपटा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को संयम रखने की आवश्यकता है। अभी प्रदेश सरकार के महज दो साल ही पूरे होने को हैं और भाजपा नेता बिना सत्ता छटपटा रहे हैं। अभी और लंबा इंतजार इन्हें करना होगा।

उन्होंने कहा कि सीएम ने अपने दौरे के दौरान विभिन्न कार्यों का शुभारंभ किया। जिसका लाभ जनता को मिलेगा।

लेकिन भाजपा नेता सीएम के दौरे को सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा हर क्षेत्र को प्राथमिकता दी जा रही है।

बिलासपुर में प्रदेश सरकार के बेहतर प्रयासों के चलते पर्यटन की गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और इसका लाभ स्थानीय जनता को भी मिलेगा।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!