कुल्लू टूडे
मंडी
बाल विकास परियोजना अधिकारी सुन्दरनगर पूनम चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि बाल विकास परियोजना सुंदरनगर के अधीन विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व आंगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पद भरे जाने है।
उन्होंने बताया कि इच्छुक स्थानीय महिला उम्मीदवार सादे कागज पर आवेदन कर सकती है।
ग्राम पंचायत कांगु आंगनबाड़ी केन्द्र देहवी और ग्रांम पंचायत द्रुमट बैहली आंगनबाड़ी केन्द्र खरठी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और इसके अलावा ग्राम पंचायत धन्यारा आंगनबाड़ी केन्द्र च्युरी, ग्रांम पंचायत बोई आंगनबाड़ी केन्द्र बतोल, ग्रांम पंचायत डुगरांई आंगनबाड़ी केन्द्र डुगरांई-2, ग्रांम पंचायत डैहर आंगनबाड़ी केन्द्र अलसु, ग्रांम पंचायत बरोटी आंगनबाड़ी केन्द्र भन्तरेहड़, ग्रांम पंचायत अप्पर बैहली आंगनबाड़ी केन्द्र हरवाणी, ग्रांम पंचायत महादेव आंगनबाड़ी केन्द्र धनोटु, ग्रांम पंचायत सलापड़ कॉलोनी आंगनबाड़ी केन्द्र सलापड कलौनी-3 में आंगनबाड़ी सहायिका के पद हेतु आवेदन आमन्त्रित किए जाते हैं।
उन्होंने बताया कि उक्त पदों हेतू उम्मीदवार की आयु 6 दिसंबर 2024 को 18 से 35 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।
उम्मीदवार सम्बन्धित आंगनवाड़ी केन्द्र के सर्वे क्षेत्र से होना चाहिए। उम्मीदवार के परिवार की वार्षिक आय 50,000/-रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
आंगनवाडी कार्यकर्ता व आंगनबाडी सहायिका के पद हेतू उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता निम्नतम बारहवीं कक्षा पास होना अनिवार्य है।
आवेदन करने की अन्तिम तिथि 5 दिसंबर 2024 को शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है।
आवेदन कर्ता को साक्षात्कार हेतू 6 दिसंबर 2024 को प्रातः 10 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी सुन्दरनगर जिला मंडी के कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से संलग्न मूल दस्तावेजों सहित उपस्थित होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए दुरभाष 01907-266946 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
