Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

साउथ के सुपर स्टार अभिनेता आर्य और अभिनेत्री ऐश्वर्य लक्ष्मी के साथ बड़े पर्दे पर फ़िल्म कैप्टन में देवभूमि कुल्लू के वेद प्रकाश आर्मी ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे।

गौरतलब है कि साउथ के सुपर स्टार अभिनेता आर्य और अभिनेत्री ऐश्वर्य लक्ष्मी की फ़िल्म कैप्टन की शूटिंग इन दिनों कुल्लू मनाली की हसीन वादियों में हो रही है।

फ़िल्म में वेद आंतकवादियों के साथ मुठभेड़ करते हुए उन्हें अपने इलाके से खदेड़ते हुए दिखाई देंगे।

बाॅलीवुड के बड़े पर्दे की फिल्म वाइल्ड डॉग के बाद अब फिल्म कैप्टन में अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाते नजर आएंगे।

बता दें कि वेद कुल्लू जिला कराटे संघ के अध्यक्ष भी हैं। फ़िल्ममें वेद को आर्मी अफसर का किरदार जो मिला है उसे उन्होंने बखूबी से निभाया है।

इस फिल्म की शूटिंग कुल्लू के कलाथ, नगर और मनाली के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही है। फिल्म की टीम कुल्लू के मशहूर बाग़वान नकुल खुल्लर के बड़ागढ़ रिजाॅट में ठहरी हुई है।

फ़िल्म में रोल मिलने से जहां वेद काफी उत्साहित हैं वहीं उनके परिवार में भी खुशी का माहौल बना हुआ है।

वेद ने बताया कि जल्द ही यह फ़िल्म नेटफलीक्स पर देखने को मिलेगी।

फिल्म की शूटिंग करीब 15 दिनों तक कुल्लू- मनाली की हसीन वादियों में चलेगी।

स्थानीय निवासी अनिल कायस्था व रौनी कायस्था जो लम्बे समय से लाईन डायरेक्टर तथा परवीन सरदार क्राउड कॉर्डिनेटर के रूप में अपना कार्य बखूबी से निभा रहे हैं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!