कुल्लू टूडे
कुल्लू
जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी के टिपरि में नदी किनारे खेल रही 6 वर्षीय मासूम की पैर फिसलने से मौत होने का मामला सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार शाड (टिपरी) डाक भ्रैण तह भूंतर जिला कुल्लू की 6 साल वर्षीय दिविया अपनी सहेली कुमारी दीपा उम्र 8 साल के साथ बीते दिन अपने घर के नीचे पार्वती नदी के किनारे खेल रही थी। समय करीब 5 बजे शाम दिव्या का पैर अचानक फिसला तथा पार्वती नदी में गिर गई।
जिसे आज स्थानीय रेसक्यू टीम ने पार्वती नदी में तलाश करके मासूम का शव बरामद किया जिसका पोस्ट मार्टम क्षेत्रीय कुल्लू में करवाया गया।
एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय रेसक्यू टीम ने पार्वती नदी में तलाश करके मासूम का शव बरामद किया जिसका पोस्ट मार्टम क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में करवाया गया।
उन्होंने बताया कि पिता के ब्यान के अनुसार दिव्या की मृत्यु पर कोई शक संदेह नहीं हैं । बाद पोस्ट मार्टम दिव्या के शव को दिव्या के पिता की सपुर्ददारी पर दिया गया।
