Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

कुल्लू पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत एसआईयू की टीम ने कुल्लू- मंडी प्रवेश द्वार पर एक युवक को 12.65 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि एसआईयू की टीम ने बजौरा में नाकाबंदी के दौरान एचआरटीसी बस नंबर एचपी 66 ए 2523 मे सीट नंबर 19 पर बैठे कमल पुत्र लाल सिंह गांव बारी पोस्ट ऑफिस पतली कुल तहसील मनाली जिला कुल्लू उमर उम्र 24 साल से 12.65 ग्राम हीरोइन/चिटा बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि जिस पर पुलिस थाना भुन्तर में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

गुरदेव शर्मा ने कहा कि जिला में किसी भी प्रकार का नशा करने और नशे के कारोबारियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा।

Leave a Reply

error: Content is protected !!