कुल्लू टुडे
बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दासगांव में प्रधानाचार्य राकेश शर्मा की अध्यक्षता में यूथ एंड ईको क्लब की ओर से ई-कचरे के उचित निपटान को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई।
रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने लोगों को ई-कचरे को खुले में न फेंकने तथा इसके उचित निपटान के प्रति जागरूक किया।
इस दौरान विद्यार्थियों के लिए क्विज और मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। क्विज प्रतियोगिता में दीक्षित व अवनी ने प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
वहीं, मेहंदी प्रतियोगिता में साहिबा, मानसी, नैंसी, वर्षा, आराध्या, सिमरन, नितिका और मनीषा ने भाग लिया, जिसमें साहिबा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में एक भारत श्रेष्ठ भारत के प्रभारी क्षितिज नड्डा तथा यूथ एंड ईको क्लब की प्रभारी सुनीता और सविता ठाकुर ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। प्रधानाचार्य राकेश शर्मा ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।
