Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

प्रदेश सरकार भले ही विकास के लाखों दावे करें लेकिन भारी बर्फबारी के बीच महिला को उठाकर वायरल तस्वीर सरकार के खोखले दावों की पोल खोल रही है और सरकार को आईना दिखाती ये तस्वीर माननीयों के कार्यो की तस्दीक कर रही है ऐसे में कुल्लू ज़िला दर्जनों गांव में सड़क सुविधा के आभाव में ग्रामीण जीवन जीने के लिए मजबूर है।

ख़ासकर विपरीत परिस्थितियों में ग्रामीणों को बीमारी की हालत में मरीजों को जीते जी 4 कंधों में उठाकर उखड़ खाबड़ रास्तों पर सड़क तक पहुँचाने कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है।

कुल्लू ज़िला की लगघाटी के समालंग गांव में भारी बर्फबारी के बीच 70 वर्षीय केकती देवी को दर्जनों ग्रामीणों ने 2 फीट बर्फबारी के बीच 6 घंटे कंधों में उठाकर कालंग में सड़क तक पहुँचाया जहां से वाहन के द्वारा क्षेत्रीय अस्पताल ईलाज के लिए पहुँचाया।

ऐसे में हुक्मरानों को ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के संजीदगी दिखानी होगी और दूर दराज के क्षेत्रों को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए प्रयास करने चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी तस्वीर ने दिखें।

Leave a Reply

error: Content is protected !!